Crowdfunding

सारण प्रमंडलीय छात्र सम्मान एवं सदस्यता अभियान समारोह।

गोटुल इंडिया, प्रदेश इकाई बिहार के सभी प्रदेश पदाधिकारीगण ,आप सभी को जय सेवा,जय गोटुल🙏🙏 जैसा कि हम सभी को मालूम है कि 10 नवंबर 2024 दिन रविवार को सारण जिले में गोटुल इंडिया का प्रांतीय स्तर का भव्य कार्यक्रम होना सुनिश्चित है। उक्त  कार्यक्रम की सफलता के संदर्भ में नेशनल प्रेसिडेंट डॉक्टर संजय कुमार जी के द्वारा बिहार के सभी पदाधिकारीयो को 11 अक्टूबर 2024 को गूगल मीट के द्वारा सभी को कार्यक्रम की सफलता के संदर्भ में जो  जिम्मेदारी दी गई है उसके लिए हम सभीलोग प्रतिबद्ध हैं। व्हाट्सएप ग्रुप में सूचना के माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा सभी को इसकी जानकारी से अवगत करा दिया गया है कि किस पदाधिकारी की क्या जिम्मेवारी है। सभी पदाधिकारी के द्वारा किए गए कार्यों का अवलोकन के संदर्भ में 27 अक्टूबर 2024 दिन रविवार को शाम 8:00 बजे से गूगल मीट का आयोजन किया जाएगा जिसमें निम्नलिखित पदाधिकारीयो से विशेष आग्रह है कि आप उस मीटिंग में आवश्य शामिल हो और अपने किए गए कार्यों को केंद्रीय टीम के पांच सदस्ययो को अवगत कराएंगे। धन्यवाद🙏🤝
 
1. तिरहुत प्रमंडल संयोजक, श्री शंभू कुमार गोंड जी।
2. सारण प्रमंडल संयोजक श्री राजदेव गोंद जी।
3. वैशाली जिला अध्यक्ष श्री शत्रुघ्न प्रसाद गोंड जी।
4. पटना जिला अध्यक्ष श्री महानंद प्रसाद गोंड जी।
5. श्री बाल कुंवर शाह जी ,प्रदेश महासचिव।
6. डॉ श्याम प्रभाव जी,प्रदेश सचिव।
7. चंदन कुमार गोंड जी ,प्रदेश कोषाध्यक्ष।
8. वीर प्रकाश गोंद जी ,जिला अध्यक्ष सारण।
9. श्री विनोद कुमार गोंड जी ,जिला महासचिव सारण।
10. डॉ कन्हैया कुमार गोंड जी ,जिला अध्यक्ष सिवान।
11. श्री लाल बाबू शाह गोंड जी ,जिला अध्यक्ष गोपालगंज। 
12. श्री भुवनेश्वर प्रसाद गोंड जी ,प्रदेश उपाध्यक्ष बिहार।
13. श्री रामदास गोंड  जी, प्रदेश परामर्शदाता, बिहार।
14. श्रीमती संध्या गोंद  जी, प्रदेश उपाध्यक्ष बिहार।
15. श्री दिलीप कुमार गोंड जी ,प्रदेश उप कोषाध्यक्ष।
16. नीलमणि कुमार गोंड जी, प्रदेश अध्यक्ष , गोटुल इंडिया, बिहार

सिवान, बिहार में कार्यक्रम

🙏 *जय सेवा जय, गोटुल इण्डिया* 🙏

*आप सभी से निवेदन है कि गोटुल इण्डिया द्वारा 1 सितंबर 2024 दिन- रविवार समय - 10:00 AM से लेकर शाम 5:00 PM बजे तक , पता - ओम साइंस मैरिज हॉल, भवराजपुर रोड, अंदर, सिवान, बिहार में कार्यक्रम रखा गया है जिसमें आप सभी आमंत्रित हैं l आप सभी से निवेदन है कि बच्चे अपने माता-पिता के साथ प्रोग्राम में ज्यादा से ज्यादा उपस्थिति देकर प्रोग्राम को सफल बनाएं l 10&12 फर्स्ट डिवीजन से पास बच्चों को सम्मानित किया जायेगा।*

धन्यवाद l🙏

*श्री प्रभु प्रसाद गोंड, एएसआई दिल्ली पुलिस, और एक्जीक्यूटिव मेंबर, गोटुल इण्डिया, न्यू दिल्ली l*

Gotul India😊

मीटिंग-31 अगस्त 2024,पटना,Bihar

साथियों जय सेवा, जय बड़ा देव,जय गोटुल ।

आप सभी जिला अध्यक्ष,प्रदेश पदाधिकारी, एग्जीक्यूटिव मेंबर और गोटुल इंडिया बिहार इकाई के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े हुए सभी सगाबंधुओं को यह सूचित करना है कि गोटुल इंडिया के नेशनल प्रेसिडेंट डॉ संजय कुमार सर का आगमन बिहार की राजधानी पटना में दिनांक 29 अगस्त 2024 को 12:00 बजे दिन में पटना एयरपोर्ट पर होना सुनिश्चित है, इसलिए  31 अगस्त 2024 को शाम 3:00 बजे से कृष हॉस्पिटल ,सगुना मोर, खगौल दानापुर पटना में एक औपचारिक बैठक का आयोजन होना सुनिश्चित है।

अतः आप सभी से निवेदन है कि🙏🙏🙏 उक्त मीटिंग में अवश्य भाग ले।  

   नीलमणि कुमार, प्रदेश अध्यक्ष            
           (बिहार इकाई)
   🙏🙏🙏🙏🙏🙏

Bihar Google Meet

जय सेवा, जय बड़ा देव, जय , गोटुल 🙏🙏🙏🙏 23 जून 2024 रोज रविवार को गोटूल इंडिया प्रदेश इकाई बिहार के एग्जीक्यूटिव बॉडी एवं जिला और प्रदेश पदाधिकारियों के बीच में  गूगल मीट का आयोजन शाम 7:00 बजे से होना सुनिश्चित है। उक्त मीटिंग में निम्नलिखित कुछ अत्यंत महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा करना है और चर्चा के दरमियान निर्णय भी लेना है, अतः आप सभी एग्जीक्यूटिव एवं जिला और प्रदेश पदाधिकारी से निवेदन है कि कल की मीटिंग में अवश्य जुड़े और अपना-अपना विचार दें।
 1. भविष्य में  यूपीएससी और बीएससी का उम्मीदवार बनाने के उद्देश्य से पटना यूनिवर्सिटी के बेस्ट कॉलेजो में  चयनित छात्र छात्राओ को  छात्रवृत्ति देने के संदर्भ में चर्चा l
2. बिहार से गोटूल भवन के निर्माण में आर्थिक सहयोग देने पर चर्चा।
3. खान सर पटना से मिलने के लिए प्लानिंग पर चर्चा ।
4. बिहार के छात्रों की की उच्च शिक्षा पटना में कराई जा सके उसके लिए आर्थिक सहयोग पर विचार विमर्श।.                       
 डॉ श्याम प्रभाव,बिहार प्रदेश सचिव गोटुल इंडिया, प्रदेश इकाई      बिहार

VENUE- रविदास धर्मशाला (गीता निकेतन मंदिर के पास), सोहबतियाबाग, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश

दृष्टि आईएएस के प्रबंधन निदेशक डॉ दिव्यकिर्ति जी

आदरणीय सगाजनो जोहार
दिनांक-01-05-2024 को गोटुल इंडिया का प्रतिनिधि मंडल दृष्टि आईएएस के प्रबंधन निदेशक डॉ दिव्यकिर्ति जी से मिले । इस प्रतिनिधि मंडल में  डॉ संजय कुमार(अध्यक्ष गोटुल इंडिया), अधिवक्ता सुरेंदर गोंड (उपाध्यक्ष गोटुल इंडिया), श्री विजय गोंड(सह कोषाध्यक्ष) जी सम्मिलित थे।
यह गोटुल इंडिया के लिए एक गर्व का क्षण था।
डॉ दिव्यकिर्ति जी से मुलाकात में निम्नलिखित बातों व मांगो को रखा गया
1. गोटुल इंडिया की तरफ से डॉ दिव्यकिर्ति जी को धन्यवाद दिया गया कि उनकी कोचिंग संस्था दृष्टि आईएएस की तरफ से हमारे बच्चो को फीस में छूट प्रदान की गई।
2. दिव्यकिर्ति जी गोटुल इंडिया के बारे में जानना चाहते थे। उनको प्रतिनिधि मंडल ने विस्तार पूर्व इतिहास, उद्देश्य, उपलब्धियों के बारे में बताया । जिससे वे अचंभित व प्रफुल्लित थे।
3. गोटुल इंडिया की तरफ से उनसे आग्रह किया गया कि फीस में 50% की छूट गोटुल इंडिया के बच्चो को आगे भी मिलती रहे जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर लिया।
4. गोटुल इंडिया के बच्चे जिन्होंने यूपीएससी प्री क्लियर कर लिया है पर वे मेंस में किसी कारण रह गए है। उनको दृष्टि आईएएस की तरफ से निःशुल्क क्लासेज व मेंटरिंग की जाए। इसको भी उन्होंने सहर्ष स्वीकृति प्रदान कर दी।
5. गोटुल इंडिया के बच्चो से व्यक्तिगत तौर पर इंटरेक्शन व मेंटरिंग  को भी उन्होंने स्वीकार कर लिया।
6. गोटुल इंडिया के वार्षिक कार्यक्रम में  आमंत्रण को निजी कारणों से मना कर दिया।
सगाजनो यह मुलाकात हम सबके लिए एक मिल का पत्थर साबित हुआ है। रास्ते अपने आप बनते जा रहे है। जो मंजिल की ओर ले जा रही है।
हमे तुफानो से लड़ना है व किस्ती को उस पार जरूर पहुचाना है।
बहुत जल्द हम अपने समाज को आईएएस देने वाले है।
इस उद्देश्य पूर्ण मुलाकात और गोटुल इंडिया की बात रखने के लिए प्रतिनिधि मंडल को हार्दिक बधाई।

दिनांक-14-04-2024(रविवार) को गोटुल इंडिया  (केंद्रीय  व दिल्ली प्रदेश)

आदरणीय सगाजनो जोहार
आप सभी को सूचित किया जाता है कि  दिनांक-14-04-2024(रविवार) को गोटुल इंडिया  (केंद्रीय  व दिल्ली प्रदेश) की सभा श्री विनय कुमार गोंड( कार्यकारिणी सदस्य केंद्रीय टीम, आई टी सदस्य  व विशेष सचिव दिल्ली प्रदेश ) के घर Flat n: 253   3rd Floor  UPVAN apartment  Rohini Sec-28 Delhi पर सुबह 10:00 बजे बुलाई गई है।
इस सभा का एजेंडा निम्नलिखित है
1. बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर की जयंती मनाना।

2. उद्यमिता को बढ़ावा देने हेतु विनय जी द्वारा संचालित आर्यन ट्रेडर्स का मुख्य अतिथि गोटुल इंडिया के अध्यक्ष डॉ संजय कुमार जी द्वारा विधिवत उद्घाटन।

3. वाराणसी व इलाहाबाद का दौरा पर चर्चा

4. गोटुल इंडिया के हिसाब किताब पर ऑडिट की चर्चा

5. प्रदीप कुमार व गीता भलावी के दृष्टि आईएएस कोचिंग में प्रवेश व मेंटरिंग पर चर्चा।

6. गोटुल इंडिया भवन पर चर्चा।

7. अन्य मुद्दे अध्यक्ष जी की अनुमति से।

आदेशानुसार
अध्यक्ष महोदय
 गोटुल इंडिया।

दिनांक-13-04-2024(शनिवार) शाम 8:00 बजे को बलिया व देवरिया के कार्यकारिणी सदस्यों की गोटुल इंडिया ( केंद्रीय कार्यकारिणी के साथ) संयुक्त गूगल मीट

आदरणीय सगाजनो सेवा जोहार

आप सभी को सूचित किया जाता है कि दिनांक-13-04-2024(शनिवार) शाम 8:00 बजे को बलिया व देवरिया के कार्यकारिणी सदस्यों की गोटुल इंडिया ( केंद्रीय कार्यकारिणी के साथ) संयुक्त गूगल मीट पर सभा बुलाई गई है।
अतः सभी से आग्रह है कि आप सभी समय से जुड़े।
गूगल मीट का लिंक 15 मिनट पहले शेयर किया जाएगा।*

आदेशानुसार
अध्यक्ष गोटुल इंडिया

Bihar Google Meet

सूचना

गोटूल इंडिया (बिहार यूनिट) के सभी सदस्यों को सूचित किया जाता है कि कल (दिनांक 30.03.2024) शाम 8:00 बजे आनलाइन (गुगल मीट) के माध्यम से एक आवश्यक मीटिंग रखा गया है। अतः सभी सदस्य गण इसे अवश्य ज्वाइन कर मीटिंग को सफल बनाये।

मीटिंग का प्रमुख एजेंडा निम्नलिखित है

1. गोटूल इंडिया (बिहार) की सदस्यता बढ़ाओ अभियान के  लिए उचित प्रयास  किया जाए। आजीवन सदस्यता के लिए उचित कदम उठाया जाए।
2. बिहार से कुछ और मेधावी एवम आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों का चुनाव करना। बी.पी.एस.सी. के लिए भी 4 (चार) बच्चों का चुनाव करना।

 3. गोटूल इंडिया (बिहार) को पूरी तरह सक्रिय रखने हेतु प्रत्येक रविवार को गुगल मीट के माध्यम से वार्तालाप जारी रखना।
4.  सहायता राशि का कलेक्शन के फॉलोअप हेतु एक कमिटी बनाना।

5. कोई अन्य विषय अध्यक्ष महोदय के अनुमति से।

मीटिंग आयोजनकर्ता

 विकाश कुमार साह, मिडिया प्रभारी 
 गोटूल इंडिया (बिहार प्रदेश)।

* कार्यकारिणी की  मीटिंग   

*गोटुल इंडिया के सभी पदाधिकारी गणों एवं सदस्य गणों को सूचित किया जाता है कि गोटुल इंडिया की एक आवश्यक मीटिंग 29/ 03 /2024 दिन शुक्रवार 11:00 बजे  स्थान एफ ब्लॉक इस्माइलपुर रोड नियर हरियाणा ठेका जैतपुर पार्ट 1 सहाजन प्रसाद गोंड  जी के निवास स्थान पर रखी गई है l संपर्क करें  श्री राम शाह 9810449406

मीटिंग का एजेंडा निम्नलिखित है।

1.  छत्तीसगढ़ के टूर पर चर्चा।

2. गोटुल इंडिया के सदस्यता बढ़ाने के संबंध में।

3. इलाहाबाद जाने पर चर्चा ।

4. ऑडिट के लिए चर्चा हेतु

5. कोई अन्य विषय अध्यक्ष महोदय के अनुमति से।

 दिल्ली प्रदेश गोटूल इंडिया के सहयोग से शंभू साह
अध्यक्ष दिल्ली प्रदेश
गोटुल इंडिया
नई दिल्ली

Students Honor Ceremony

Next event in Chhattisgarh.

Teacher Honor Ceremony

Students Honor Ceremony

Jamshedpur Programme

Jai Seva !

All are inviting.

Organizer-Sh. Sohan Sah (8709992766)

Jai Seva  !

All are inviting.

Organizer-Sh. Manager Shah (8617293972)

               Sh. Surendra Prasad (8584959918)